गुड़गांव, फरवरी 4 -- गुरुग्राम, वरिष्ठ संवाददाता। नगर निगम गुरुग्राम की टैक्स ब्रांच ने आज उन संपत्ति मालिकों को कड़ा संदेश दिया है जो बार-बार नोटिस के बावजूद सरकारी खजाने में अपना बकाया जमा नहीं कर रहे हैं। बुधवार को निगम की टीम ने सेक्टर-35 में एक बड़ी कार्रवाई करते हुए एक डिफाल्टर संपत्ति को पूरी तरह सील कर दिया। निगम अधिकारियों के मुताबिक, सेक्टर-35 स्थित इस संपत्ति पर 19,21,552 रुपये का संपत्तिकर लंबे समय से बकाया था। टैक्स विभाग ने मालिक को कई बार लिखित अल्टीमेटम और भुगतान के लिए पर्याप्त समय दिया था, लेकिन हर बार नोटिस को नजरअंदाज किया गया। आखिरकार, राजस्व नियमों के उल्लंघन पर कार्रवाई करते हुए मौके पर ही सीलिंग की प्रक्रिया पूरी की गई। डिफाल्टरों पर निगम की पैनी नजर निगम आयुक्त प्रदीप दहिया ने इस कार्रवाई पर कहा कि निगम का उद्देश्य ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.