बदायूं, जनवरी 9 -- दहगवां। जरीफनगर थाना क्षेत्र के गांव सिरसा खुर्द से सामने आए एक चौंकाने वाले मामले में एक युवक ने अपनी फरार मां पर सम्पत्ति विवाद को लेकर झूठे मामलों में फंसाने और जमीन हड़पने की साजिश रचने का आरोप लगाया है। पीड़ित युवक ने सहसवान एसडीएम और राजस्व विभाग को प्रार्थना पत्र देकर मामले की शिकायत की है। गांव सिरसा खुर्द के रहने वाले गौरव सिंह पुत्र भान सिंह ने बताया कि उसकी मां करीब 20 वर्ष पहले गांव के ही एक व्यक्ति के साथ चली गईं थी। उस समय उसकी उम्र मात्र तीन-चार वर्ष थी। पिता ने काफी तलाश की, लेकिन मां का कोई पता नहीं चला और न ही वह कभी वापस लौटी। इसके बाद पिता ने ही उसकी परवरिश की। साल 2023 में उसके पिता भान सिंह की अचानक मौत हो गई, लेकिन मां पिता की मौत पर भी गांव नहीं आई। जब पिता के नाम दर्ज चार बीघा जमीन उसके नाम चढ़ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.