मुजफ्फर नगर, मई 10 -- जिला पंचायत सदस्य स्वामी श्रीभगवान आश्रम महाराज के संन्यास दीक्षा प्राप्त करने का प्रथम वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में पचैंडा के 30 फुटा रोड स्थित दिव्य योग ध्यान आश्रम पर शनिवार की सुबह छह बजे से अखण्ड रामायण पाठ का शुभारंभ किया गया। अखंड पाठ का समापन रविवार की प्रात: छह बजे होगा। इस अवसर पर भारी संख्या में पहुंचकर श्रद्धालुओं ने पूजा अर्चना कर धर्मलाभ कमाया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से दंडी स्वामी महेशाश्रम महाराज, सरदार सुखदर्शन सिंह बेदी, स्वामी श्रीभगवान आश्रम महाराज, पंडित के.के. शर्मा, ऊषा शर्मा, पंडित ऋषभदेव शर्मा, पंडित ऋषकदेव शर्मा, राजकुमार तायल, रजत तायल आदि श्रद्धालूगण मौजूद रहे। -
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.