सहरसा, सितम्बर 28 -- सत्तर कटैया। एक संवाददाता। दुर्गापूजा पर्व को लेकर प्रखण्ड क्षेत्र में भक्तिमय माहौल बना हुआ है। संध्या आरती में मां के दरबार में पूजा अर्चना के लिये महिलाओं की काफी भीड जुटती है। जगह जगह पर रंग बिरंगी रौशनी से पूजा पंडाल को आकर्षक ढंग से सजाया गया है। सोशल क्लब पंचगछिया पटोरी एवं बडी दुर्गा स्थान पर इस मौके पर मूर्ति स्थापित कर मेला का आयोजन किया गया है। भगवती स्थान दोरमा, आरण, खोनहा, कटैया, वनदेवी सिहौल आदि जगहों पर इस मौके पर विशेष पूजा अर्चना की जा रही है। जगह जगह पर इस मौके पर सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं भजन कीर्तन का भी आयोजन किया गया है। दुर्गापूजा पर्व को लेकर भक्तिमय माहौल बना हुआ है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.