लातेहार, सितम्बर 28 -- महुआडांड़ प्रतिनिधि। प्रखंड मुख्यालय स्थित दुर्गा बाड़ी मंदिर परिसर एवं देवी मंडप मंदिर परिसर में संध्या आरती में सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिल रही है। संध्या आरती में भाग लेने वाले सैकड़ों श्रद्धालु अपने साथ दीप बत्ती इत्यादि लेकर पहुंच रहे हैं। संध्या महाआरती की भव्यता देखते ही बनती है। महाआरती के पश्चात प्रतिदिन स्थानीय श्रद्धालुओं एवं हिंदू महासभा के द्वारा लड्डू, बताशे, फल इत्यादि के प्रसाद का वितरण भक्तों के बीच किया जा रहा है। महा आरती को लेकर श्रद्धालुओं में भी काफी उत्साह है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.