पलामू, सितम्बर 30 -- मेदिनीनगर। बड़कागांव में महाअष्टमी के उपलक्ष्य में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने हजारों दीप प्रज्ज्वलित कर दुर्गा माता की पूजा अर्चना की। हनुमान मंदिर परिसर में आयोजित उत्सव में महिला श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। मंत्रोच्चार व भजन-आरती से सम्पूर्ण वातावरण भक्तिमय हो गया। समिति के सदस्यों ने श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद स्वरूप खीर का वितरण किया। पुरोहित नरेंद्र पाठक ने पूजा-अनुष्ठान कराया जबकि संजीत कुमार दूबे ने यजमान का कर्त्तव्य निर्वहन किया। दुर्गा पूजा सह नवरात्र को सफल बनाने में दुर्गा पूजा समिति के संरक्षक दिलीप कुमार तिवारी, अध्यक्ष उमेश नारायण त्रिपाठी, सचिव अंकेश चंद्र त्रिपाठी, कोषाध्यक्ष अरुण कुमार तिवारी, उपकोषाध्यक्ष राहुल शंकर तिवारी, महामंत्री छोटू राम, उपाध्यक्ष-अभिषेक त्रिपाठी आदि सक्रिय रहे।
हिंदी ह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.