मुरादाबाद, सितम्बर 30 -- मुरादाबाद। बंगाली समाज के दुर्गा पूजन समारोह में तीसरे दिन मंगलवार सुबह से ही धार्मिक बयार बहती रही। सुबह महाअष्टमी पूजन से आरंभ हुए कार्यक्रम शाम को धुनुचि नृत्य संग आरती तक जारी रहे। सार्वजनीन बंगाली एसोसिएशन के मनोरंजन सदन में चल रहे दुर्गा पूजन में सुबह पुरोहित बोनोमाली चक्रवर्ती एवं शुभम चक्रवर्ती ने अष्टमी पूजन कराया। भक्तों ने व्रत रखकर पुष्पों के द्वारा पुष्पांजलि अर्पित की। इसके बाद संधि पूजन किया गया। पूजन 108 कमल के फूलों एवं 108 मिट्टी के दीयों से किया। मंगलवार दोपहर मां दुर्गा को भोग लगाया गया। इसे श्रद्धालुओं ने भंडारे के रूप में वितरित किया गया। सायं धुनुचि नृत्य के साथ मां दुर्गा की संध्या आरती की गई। बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुति कर सभी का मन मोह लिया। आकांक्षा विद्यापीठ के बच्चों ने नृत्य प्रस्त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.