रुद्रपुर, फरवरी 4 -- रुद्रपुर, संवाददाता। अपर सत्र न्यायाधीश संगीता आर्य की अदालत ने दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट के एक मामले में आरोपी को संदेह का लाभ देते हुए दोषमुक्त कर दिया। जानकारी के मुताबिक, जसपुर में मार्च 2023 में पीड़िता के पिता ने मुकदमा दर्ज कराया था। बताया कि उनकी नाबालिग बेटी घर से जनसेवा केंद्र में अपने बैंक खाते की जानकारी लेने गई थी, लेकिन इसके बाद वह वापस नहीं लौटी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू करते हुए कुछ दिनों बाद किशोरी को दिल्ली से बरामद किया। बरामदगी के बाद पुलिस ने हरियाणा के रोहतक जिले के थाना अर्बन स्टेट अंतर्गत ग्राम बोहर निवासी ललित उर्फ अंकित के खिलाफ पॉक्सो एक्ट व दुष्कर्म की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया। जांच के बाद पुलिस ने 24 मई को अदालत में आरोप पत्र दाखिल किया। शनिवार को मामले की सुनवाई के दौरान अभियोजन पक्ष क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.