बरेली, फरवरी 22 -- जोगेंद्र की पत्नी अनीता ने हत्या के पीछे उनके भाई का मकान बना रहे ठेकेदार या उससे जुड़े लोगों पर शक जताया है, मगर पुलिस घटना के पीछे लूट न होकर कोई अन्य वजह होने की आशंका जता रही है। पुलिस के मुताबिक जोगेंद्र और अनीता के चार बच्चे हैं। बड़ी बेटी नीलम हाईस्कूल में पढ़ रही है और गांव में रहती है। तीन बच्चे अरुण, भूपेंद्र और मधु उनके साथ रहते हैं। शुक्रवार रात तीनों बच्चे कमरे में सोये थे और अनीता व जोगेंद्र बरामदे में सो रहे थे। अनीता ने बताया कि कुत्तों के भौंकने पर उसने पति को जगाया और छत पर आहट होने की बात कही। इस पर दोनों डंडा लेकर जीने की ओर बढ़े तभी दो नकाबपोश बदमाश उतरकर नीचे आने लगे। जोगेंद्र ने डंडा चलाया, लेकिन बदमाश को नहीं लगा। इसके बाद वह बदमाश से भिड़ गए और गुत्थमगुत्था के बीच ही एक बदमाश ने उनके सीने में गो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.