मधुबनी, अप्रैल 20 -- बिस्फी, निज प्रतिनिधि। जगवन पश्चिमी पंचायत के वार्ड सदस्य डोमी देवी के पति उपेन्द्र साह 50 वर्ष की मौत संदेहास्पद स्थिति में शनिवार की शाम हो गया। उसका शव एक ताड़ीखाने के पास पाया गया था। सूचना मिलने पर बिस्फी पुलिस मौके पर पहुंच कर घटना की छानबीन की। शव को पोस्टमार्टम के लिए मधुबनी भिजबाया। मृतक की पत्नी का आरोप है कि उसके पति को पिला-खिलाकर हत्या करके शव को ताड़ीखाना के पास फेंक दिया गया है। पत्नी ने बतायी कि पति को मारने में तीन-चार लोगों का हाथ है। घटना के बाद ताड़ी दुकानदार दुकान बंद करके फरार हो गया है। क्षेत्र में घटना के बारे में जहरीली शराब से मरने की भी चर्चा है। थाना प्रभारी अविनाश कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद ही मौत के कारणों का पता चल पायगा। उपेन्द्र साह को चार पुत्र और पुत्रियां है। वह मजदूरी करके अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.