लखीसराय, मार्च 17 -- लखीसराय, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। टाउन थाना क्षेत्र के पचेना गांव में होली के दिन शनिवार की सुबह राजद प्रखंड अध्यक्ष सीता यादव के सगे भतीजे का संदेहास्पद स्थिति में शव बरामद होने से गांव के साथ पूरे जिले में सनसनी फैल गया। मृतक की पहचान पचेना गांव निवासी रामबालक यादव के 19 वर्षीय पुत्र गोलू कुमार के रूप में हुई। जिसका शव घर से लगभग 200 मीटर दूर बाथन पर रस्सी के फंदे से लटका पाया गया। मृतक के पिता रामबालक यादव ने गांव के ही बंदी लाल यादव के पुत्र श्रवण यादव एवं उनके तीन पुत्र सूरज यादव, कन्हैया यादव उर्फ टुन्ना यादव एवं राहुल यादव पर हत्या कर शव को रस्सी से बांधकर लटकाने का आरोप लगाते हुए उनके खिलाफ टाउन थाना में प्राथमिकी दर्ज कराया है। मृतक का हाइट फंदे के हाइट से अधिक होना उसकी हत्या की आशंका को बल दे दिया। परिजन व स्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.