बांका, दिसम्बर 12 -- धोरैया (बांका), निज प्रतिनिधि। धोरैया थाना क्षेत्र के फत्तुचक गांव में गुरुवार की देर रात्रि एक महिला की संदेहास्पद स्थिति में मौत हो गई। मृतका 35 वर्षीय रजनी कुमारी फत्तुचक गांव निवासी सत्यनारायण मंडल की पत्नी थी। जानकारी के अनुसार घरेलू कलह में उन्होंने जहर खा लिया। आनन फानन में परिजनों द्वारा महिला को इलाज हेतु धोरैया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। महिला की हालत बिगड़ती देख प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज हेतु गंभीर स्थिति में भागलपुर मायागंज रेफर कर दिया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। महिला धोरैया स्थित चांदनी चौक पर ब्यूटी पार्लर चलाती थी। वहीं इस संबंध में पूछे जाने पर थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि जानकारी मिली है। लेकिन कोई लिखित आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्...