सीवान, जनवरी 6 -- हसनपुरा, एक संवाददाता। एमएच नगर थाना क्षेत्र के पियाउर गांव में सोमवार की सुबह एक फेरी वाले की मौत संदेहास्पद स्थिति में हो गई। मृतक 47 वर्षीय नूरा बताया जा रहा है। जो कि यूपी के नीची भूड़ गोला, खीरी का रहने वाला बताया जा रहा है। वह फेरी का कार्य पैदल ही कार्य करता था। वहीं आसपास लोगों का कहना है कि वह फेरी का कार्य करता था। जिसको लोगों ने ठंड लगने बोर बेहोश होकर गिर पड़ा वहीं उसकी मौत होने की बातें कही जा रही हैं। वहीं इस संदर्भ में मुखिया इम्तियाज अहमद ने बताया कि मृतक फेरी का कार्य घर घर पैदल ही करता था। जो अचानक गिर का बेहोश हो गया और वहीं दम तोड़ दिया। इसकी सूचना परिजनों को दिया गया। जहां सूचना पाकर उसे परिजन अपने साथ ले कर चले गए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...