मुंगेर, फरवरी 25 -- धरहरा,एक संवाददाता। धरहरा थानाक्षेत्र के बरमन्नी गांव में एक 35 वर्षीय युवक की संदेहास्पद परिस्थिति में मौत हो जाने से इलाके में सनसनी फैल गई है। घटना के बाद गांव में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। बताया जाता है कि युवक सोमवार की रात एक भोज कार्यक्रम में शामिल होकर घर लौटा था। परिजन के अनुसार वह सामान्य अवस्था में था, लेकिन सुबह अचानक उसकी तबीयत बिगड़ गई और उसकी मौत हो गई। परिवार के लोगों का कहना है कि युवक किसी बीमारी से ग्रसित था और संभवतः उसी कारण उसकी अचानक मौत हुई है। इधर गांव में कुछ लोग घटना को संदिग्ध मान रहे हैं। कई तरह की चर्चा भी हो रही है। इस संबंध में थानाध्यक्ष चंदन कुमार सिंह ने बताया कि उन्हें इस प्रकार की किसी घटना की सूचना प्राप्त नहीं हुई है। आवेदन दिया जाता है तो मामले की जांच की जाएगी।
हिंदी हिन्द...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.