गढ़वा, जून 13 -- मझिआंव। थानांतर्गत करमडीह गांव निवासी विरेंद्र सिंह की लगभग 20 वर्षीया पुत्री वर्षा कुमारी की मौत बुधवार रात संदेहास्पद परिस्थितियों में हो गई। पुलिस इंस्पेक्टर सह थाना प्रभारी सुनिल कुमार तिवारी ने बताया कि गुरुवार सुबह घटना की जानकारी मिली। उसके बाद सब इंस्पेक्टर संजय कुमार मुंडा को पुलिस बल के साथ करमडीह गांव भेजा गया। तब तक युवती के शव का अंतिम संस्कार का परिजन वापस लौट चुके थे। सब इंस्पेक्टर संजय ने बताया कि मृतका के पिता विरेंद्र सिंह ने बताया कि उनकी बेटी के पेट में अचानक दर्द उठा। उसके बाद उसे निजी अस्पताल ले जाया गया। वहां उसकी गंभीर स्थिति देख सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। सदर अस्पताल ले जाने के क्रम में ही रास्ते में उसकी मौत हो गई। युवती की मौत पर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस मामले में जांच कर रही है।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.