गोड्डा, अप्रैल 19 -- गोड्डा, संवाद सूत्र। गोड्डा के पथरगामा थाना क्षेत्र के लखनपहाडी गांव में ससुराल में रह रहे 32 साल के एक युवक की संदेहास्पद स्थिति में मौत हो गई । मृतक का नाम आशीष किशोर था । युवक का शव ससुराल में ही गुरुवार देर रात मिला । बता दे की युवक राजमहल के मटिहाल गांव का रहने वाला था । मृतक की पत्नी का ससुराल से अनबन था और कुछ महीनों से वो अपने मायके में आकर रहती थी । इस मामले मे पहले से विवाद चल रहा था और थाना में भी मामला दर्ज हुआ था । जिसमें मृतक युवक लगातार मानसिक रूप से प्रताड़ित हो रहा था ,कुछ दिनो से युवक अपने ससुराल लखनपहाडी में ही रह रहा था । घटना की सूचना के बाद पुलिस पहुंची और शव को बरामद किया , जहां शव का पंचनामा कर पुलिस के द्वारा शुक्रवार की सुबह शव को सदर अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया । वहीं दोपहर में म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.