चतरा, नवम्बर 10 -- हंटरगंज, निज प्रतिनिधि। हंटरगंज थाना क्षेत्र के औरु गांव निवासी सूरज देवदास का पुत्र मनोज दास 35 का शव गांव से सटे एक पेड़ से संदेहास्यास्पद स्थिति में रविवार को अहले सुबह पाया गया। घटना की जानकारी स्थानीय थाना को दी गई। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को पेड़ से उतार कर कब्जे में करने के बाद पोस्टमार्टम के लिए चतरा सदर अस्पताल भेज दिया। वैसे इस मामले में पुलिस तहकीकात कर रही है कि इसकी मौत कैसे हुई है। बताय जाता है कि मृतक युवक शनिवार की रात 8 बजे घर से निकला था, और वह देर रात तक फिर घर नहीं लौटा। परिजनों ने काफी खोजबीन किया, लेकिन उसका कहीं कोई आता पता नहीं चला। सुबह कुछ लोगों ने पेड़ से लटका हुआ उसका शव देखा। समाचार लिखे जाने तक स्थानीय थाना में मामला दर्ज नहीं हुआ था। घटना के बाद मृतक के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.