मुरादाबाद, जुलाई 12 -- गुरु तेग बहादुर के 350वें शहीदी वर्ष पर पटना साहिब से आरंभ हुई संदेश यात्रा विभिन्न शहरों में भ्रमण कर शनिवार को लखनऊ मुख्यमंत्री आवास पहुंची। मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ ने पुष्प वर्षा कर यात्रा का स्वागत किया। यात्रा में मुरादाबाद के समाज सेवी एवं ऑल इंडिया सिख स्टूडेंट फेडरेशन के प्रदेश अध्यक्ष गुरप्रीत सिंह दुआ ने भी भाग लिया। उन्होंने मुख्यमंत्री को गुरु तेग बहादुर की प्रतिमा भेंट की। उन्होंने वापस लौटकर बताया यात्रा के संयोजक उत्तर प्रदेश अल्पसंख्यक आयोक के सदस्य सरदान परविंदर सिंह रहे। संदेश यात्रा में मंत्री बलदेव सिंह औलख, हरि सिंह ढिल्लो, प्रमुख संयोजक डा. अमर जीत सिंह सिख समुदाय के साथ ही अनेक गणमान्य लोग शामिल रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.