रांची, सितम्बर 20 -- रांची, वरीय संवाददाता। रांची क्लब की 140वीं वार्षिक आमसभा शनिवार को क्लब परिसर में हुई। अध्यक्षता मनीष जालान ने की। इसमें पिछले वर्ष की कार्यवाही की पुष्टि के साथ लेखा-जोखा अनुमोदित किया गया। इसके बाद आगामी सत्र के लिए नई कार्यकारिणी का चुनाव किया गया। संदीप साहू को क्लब का अध्यक्ष चुना गया। दुष्यंत जायसवाल मानद सचिव और कनिष्क पोद्दार मानद कोषाध्यक्ष चुने गए। आयुष खेमका, कुणाल मोदी, प्रतीक साबू, रितुल मुंजाल, ऋषि छाबड़ा व उत्कर्ष मिश्रा नई कार्यकारिणी में शामिल हुए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...