बांदा, दिसम्बर 14 -- बांदा। संवाददाता दो छात्रों का लोको पायलट में चयन होने की खुशी में रविवार को ईदगाह रोड हुसैनगंज स्थित डिजिटल लाइब्रेरी में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। संदीप साहू पुत्र बद्री प्रसाद निवासी ग्राम तेरा ब, तहसील अतर्रा व पंकज वर्मा पुत्र रामसहाय निवासी पनगरा, तहसील नरैनी पिछले कई वर्षों से अपनी तैयारी कर रहे थे। उनकी मेहनत रंग लाई और संदीप साहू और पंकज वर्मा का लोको पायलट के पद पर चयन हो गया। इस पर डिजिटल लाइब्रेरी में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राष्ट्रीय शूटर रामेंद्र शर्मा, डा.शेख सऊद उज़ ज़मा सादी जमा उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथियों में अमित सेठ भोलू, अरुण निगम, नवीन निगम, रहमान अली, अनस अंसारी, मीसम जैदी, अनवर जैदी, सलमान खानआदि उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.