हल्द्वानी, फरवरी 3 -- हल्द्वानी। रामपुर रोड स्थित एक बैंक्वेट हॉल में अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद एवं राष्ट्रीय बजरंग दल की बैठक हुई। इसमें संगठन की मजबूती के लिए चर्चा की गई। इस दौरान संदीप राणा महानगर अध्यक्ष अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद एवं अमित गोस्वामी को महानगर महामंत्री बनाया गया। जबकि राष्ट्रीय बजरंग दल के महानगर अध्यक्ष पद पर जितेन्द्र कुमार एवं महानगर मंत्री गौरव सिंह साह को बनाया गया। बैठक में जिला अध्यक्ष दीपक धर्मवाल ने आगामी कार्यक्रमों, हिंदू रक्षा निधि, उज्जैन में प्रस्तावित विराट हिंदू महासम्मेलन, हिंदू समाज की एकता, युवाओं की भूमिका और संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने की रणनीति पर चर्चा की। जिला महामंत्री करण सिंह ने कहा की आज हिंदू समाज को केवल चिंता की नहीं, बल्कि संकल्प और संगठन की आवश्यकता है। जब तक हिंदू एकजुट नहीं होगा...