रांची, मार्च 24 -- कर्रा। नगर भवन कर्रा में रविवार को झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) प्रखंड कमेटी का पुनर्गठन किया गया। जिला प्रभारी जुबैर अहमद की अध्यक्षता में 19 पंचायतों के पदाधिकारियों ने प्रखंड अध्यक्ष के लिए मतदान किया। मतदान के आधार पर संदीप हेरेंज को प्रखंड अध्यक्ष, विनोद उरांव को सचिव, जीवन होरो को कोषाध्यक्ष चुना गया। वहीं, सुनील होरो, महादेव मुंडा, रूपुस आईंद को उपाध्यक्ष और अजित मुंडा को संगठन सचिव बनाया गया। इस अवसर पर सुशील पहान, मकसूद अंसारी, मगन मनजीत तिडू, विजय संगा, स्नेह लता कंडुलना, राहुल केशरी, तौकिर आलम, वीरेंद्र सिंह, उपेंद्र पाहन समेत सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.