जौनपुर, जनवरी 15 -- जौनपुर, संवाददाता। करीब एक माह पहले यानी 11 दिसंबर 2025 को जौनपुर कोतवाली क्षेत्र के शास्त्री पुल पर चाइनीज मंझे से गर्दन कटने के कारण शिक्षक संदीप की मौत हो गई थी। उस घटना के बाद जिलाधिकारी डॉ.दिनेश चंद्र ने दंडात्मक कार्रवाई की चेतावनी जारी किया था। बुधवार यानी 14 जनवरी को डॉ.समीर की मौत के बाद डीएम ने फिर से निर्देश जारी किया है। उसमें उन्होने कानूनी कार्रवाई की चेतावनी देते हुए विशेष अभियान चलाकर चाइनीज मंझे की बिक्री और नियंत्रण पर जोर दिया है। उधर, चाइनीज मंझे पर प्रतिबंध लगाने एवं जागरूकता के लिए काम करने वालों ने ठोस कार्रवाई की मांग की है। बुधवार को प्रसाद इंटरनेशनल स्कूल के पास चाइनीज मंझे की चपेट में आकर डॉ.समीर हाश्मी की मौत हो गई। इस घटना के बाद डीएम के उस आदेश की चर्चा तेज हो गई जो 11 दिसंबर को हुआ था। उस...