देवघर, अप्रैल 7 -- देवघर। संदीपनी पब्लिक स्कूल देवघर में स्कूली बच्चों के बीच रामनवमी का उत्सव धूमधाम से धार्मिक श्रद्धा के साथ मनाया गया। मौके पर विद्यालय के प्री-प्राइमरी के विद्यार्थियों ने भगवान श्रीराम के जीवन से जुड़े प्रसंगों को जीवंत कर एक आध्यात्मिक वातावरण प्रस्तुत किया। इस दौरान बच्चों ने पारंपरिक वेषभूषा में राम, लक्ष्मण, सीता, हनुमान आदि के रूप में सुंदर प्रस्तुतियां दी। बच्चों के चेहरे पर प्रसन्नता व आत्मविश्वास दिख रहा था, जो अत्यंत सराहनीय था। कार्यक्रम की शुरुआत भये प्रकट कृपाला दीन दयाल गीत के साथ की गई। कार्यक्रम के दौरान विशेष रूप से हनुमानजी की आरती के बाद सभी विद्यार्थियों के बीच लड्डू का प्रसाद वितरण किया गया। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय की शिक्षिकाओं, समस्त कर्मचारियों तथा अभिभावकों का भरपूर सहयोग प्राप्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.