बलिया, अप्रैल 24 -- बिल्थरारोड, हिन्दुस्तान संवाद। बलिया के तुर्तिपार तथा देवरिया जनपद के भागलपुर के बीच निर्मित पुल से मंगलवार की दोपहर युवक ने सरयू नदी में छलांग लगाने की घटना को पुलिस संदिग्ध मानकर जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि युवक ने चाबी लगी गाड़ी खड़ी कर शायद कहीं चला गया है। दोनों जनपदों को जोड़ने के लिए सरयू नदी पर बनी पुल पर एक बाइक सवार युवक पहुंचा। लोगों का कहना है कि उसने पुल के उपर मध्य में गाड़ी खड़ा कर दिया और गमछा में आधार कार्ड को लपेटकर रख दिया। पुल से गुजर रहे लोग जब तक कुछ समझ पाते युवक ने पुल के रेलिंग पर चढ़कर नदी में छलांग लगा दिया। यह नजारा देख राहगीरों की सांसे रुक गयी तथा वह शोर मचाने लगे। घटना के बाद मौके पर भीड़ जुट गयी तथा कुछ लोगों ने मामले से उभांव पुलिस को अवगत कराया। सूचना मिलते ही पहुंची उभांव पुलिस ने मा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.