देवघर, दिसम्बर 29 -- देवघर, प्रतिनिधि कुंडा थाना पुलिस ने सोमवार शाम पांडेय दुकान के समीप से एक संदिग्ध युवक को हिरासत में लिया है। पुलिस युवक से पूछताछ कर रही है। जानकारी के अनुसार, हिरासत में लिया गया युवक वर्ष- 2025 के मार्च महीने में पुलिस के साथ मारपीट, सड़क जाम और आगजनी की घटना से जुड़े मामले में संदिग्ध बताया जा रहा है। घटना की वीडियो पुलिस के पास है, जिसमें एक युवक भीड़ को उकसाते नजर आ रहा है। वीडियो के आधार पर पुलिस ने युवक की पहचान कर हिरासत में लिया है। बताया जा रहा है कि पुलिस वीडियो फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर युवक से पूछताछ कर रही है। पूछताछ के दौरान युवक की भूमिका की पुष्टि वीडियो व अन्य तथ्यों से मिलान करने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्...