जौनपुर, जनवरी 11 -- जफराबाद। क्षेत्र के करमही गांव में शुक्रवार की देर शाम को एक 31 वर्षीय महिला अलाव तापते समय आग की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गई। परिजन उसे उपचार के लिए सीएचसी चोरसंड लेकर गए। जहां के चिकित्सकों ने हालत गंभीर देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया। गांव के निवासी सर्वेश कुमार की पत्नी अनीता देवी शाम को लगभग साढ़े छह बजे अपने घर के सामने अलाव ताप रही थी। परिजनों के मुताबिक अलाव तापते समय उठी आग की लपट अनीता के साड़ी में पकड़ ली। कुछ ही सेकेंड में अनीता जलने लगी। अचानक महिला को जलते देख आस पास चीख पुकार मच गई। लोगों ने कंबल फेंककर आग को बुझाया। अनीता झुलस कर बेहोश हो गई। थानाध्यक्ष श्रीप्रकाश शुक्ल ने बताया कि अभी तक महिला के ससुराल या मायके पक्ष से थाने पर कोई सूचना नही दी गई है। यदि प्रार्थना पत्र दी जाती है तो मामले की जांच की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.