सोनभद्र, फरवरी 9 -- दुद्धी, हिन्दुस्तान संवाद। कस्बा स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी परिसर में रविवार की देर रात संदिग्ध परिस्थितियों में एक स्टाफ नर्स की कार में अचानक आग लग गई। आग इतनी भीषण थी कि देखते ही देखते लाल रंग की कार लगभग 70 प्रतिशत जलकर खाक हो गई। वहीं पास में खड़ी एंबुलेंस भी आग की चपेट में आ गई, जिससे उसमें भी नुकसान हुआ। गनीमत रही कि समय रहते आग पर काबू पा लिया गया, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। सीएचसी दुद्धी में तैनात स्टाफ नर्स सरोज खान रविवार रात करीब 12 बजे अपने बेटे के साथ कहीं से लौटकर अस्पताल परिसर के ब्लड बैंक सेंटर से कुछ दूरी पर अपनी कार खड़ी कर सरकारी आवास चली गई थी। उनके जाने के कुछ ही देर बाद अचानक कार से आग की लपटें उठने लगी। रात के सन्नाटे में जलती कार पर जब एंबुलेंस कर्मियों और भर्ती मरीजों की नजर पड़ी त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.