गोरखपुर, जून 27 -- गोरखपुर, वरिष्ठ संवाददाता। शाहपुर इलाके के अकोलवा चौक के पास किराये के कमरे में रहने वाले सिपाही की पत्नी का शव गुरुवार को संदिग्ध हाल में फंदे से लटकता मिला। फॉरेंसिक टीम ने खुदकुशी की आशंका जाहिर की है, लेकिन उसके दोनों पैर जमीन व हाथ बेड पर टिके होने की वजह से पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट के इंतजार में है। मऊ से विवाहिता के भाई के आने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पुलिस हत्या या आत्महत्या के बीच उलझी है। जानकारी के मुताबिक, मऊ जिले के दोहरीघाट थाना क्षेत्र के धनौडी गांव निवासी आशीष राय पुलिस विभाग में 2006 बैच का सिपाही है। वर्तमान में कैंट थाने के पीआरवी 319 पर कार्यरत है। वह पत्नी साधना राय (32) व दस वर्षीय बच्चे आयुष व तीन वर्षीय बच्ची आरुही के साथ शाहपुर इलाके के अकोलवा के पास किराये के घर में रहता है। प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.