सोनभद्र, जनवरी 21 -- दुद्धी, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के मलदेवा गांव में मंगलवार की रात संदिग्ध परिस्थतियों में एक वृद्ध की जलकर मौत हो गई। वह किराए पर कमरा लेकर सिलाई का कार्य करता था। दुद्धी कोतवाली क्षेत्र के मल्देवा गांव निवासी 70 वर्षीय सुशील मसीह पुत्र जर्जर मसीह गांव में ही एक किराए के कमरे में रहकर सिलाई का कार्य करता थे। मंगलवार की रात उसकी कमरें में ही संदिग्ध परिस्थतियों में जलकर मौत हो गई। मकान मालिक रुपेश जायसवाल ने बताया कि बुधवार की सुबह लगभग 10 बजे जब एक महिला सिलाई के लिए दिए अपने कपडे़ को लेने के लिए गई तो उन्हें पूरी तरह से जला हुआ देखकर चीखने चिल्लाने लगी। शोर सुनकर आसपास के लोग भी मौके पर इकट्ठा हो गए। इसकी जानकारी मकान मालिक ने ग्राम प्रधान और पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। प...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.