बस्ती, जनवरी 6 -- बस्ती, हिन्दुस्तान टीम। जिले के दुबौलिया थानांतर्गत पिपरी ऊंजी गांव में एक विवाहिता का शव संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटकता मिलने से सनसनी फैल गई। आनन-फानन में शव को नीचे उतारकर परिवारीजन एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कलवारी ले गए। यहां पहुंचते ही चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष सुनील कुमार गौड़ ने बताया कि घटनाक्रम से जुड़े सभी पहलुओं की जांच शुरू कर दी गई है। संतकबीरनगर के बखिरा थानाक्षेत्र की रहने वाली दीक्षा सिंह (25) की शादी 2023 में दुबौलिया के पिपरी ऊंजी निवासी गौरव सिंह के साथ हुई थी। गौरव घर के पास ही मुर्गी फार्म चलाते हैं। पुलिस पूछताछ में पति गौरव ने बताया कि शादी के बाद हमारी दो संतानें हुईं। लेकिन दोनो...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.