चंदौली, अगस्त 6 -- चहनियां, हिन्दुस्तान संवाद। बलुआ के चकई गांव में रविवार की रात 23 वर्षीय विवाहिता काजल की संदिग्ध हाल में मौत हो गई। ससुरालवालों का कहना है कि बिजली के करंट लगने से मौत हुई है। वहीं सोमवार को विवाहिता के मायके वालों ने उसके ससुराल पहुंचकर हंगामा किया। मृतका के पिता ने थाने में दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। तहरीर के आधार पुलिस ने विवाहिता के पति को नामजद करते हुए पांच अज्ञात पर केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है। बलुआ के सिंगहा गांव के रहने वाले संजय राम मजदूरी जीविकोपार्जन करते हैं। पुत्री काजल की शादी साल 2020 को इसी थाना क्षेत्र के ही चकई गांव निवासी गोविंद उर्फ राजा के साथ किया था। पिता संजय का आरोप है कि उनकी मृतक बेटी का पति और सास हर दिन उससे दहेज की मांग करते हुए प्रताड़ित करते थे। प्रधानपति ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.