वाराणसी, सितम्बर 11 -- लोहता। भरथरा गांव में गुरुवार को 30 वर्षीय मनीषा पाल की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। मायकेवालों ने हत्या का आरोप लगाते हुए गुरुवार रात लोहता थाने पर हंगामा किया। मनीषा की शादी वर्ष 2020 में भरथरा के मुकेश पाल से हुई थी। मुकेश वाहन चालक है। मनीषा को एक बेटी मान्या पाल है। मनीषा के पिता कैलाश पाल ने बताया कि छह महीने पहले दामाद मुकेश ने 50 हजार रुपये दहेज की मांग की। तब खेत गिरवी रखकर रुपये दिए। उसके बाद और पैसों की मांग की जाने लगी। गुरुवार दोपहर दो बजे फोन आया कि मनीषा की हालत खराब है। थोड़ी देर बाद सूचना मिली कि उसकी मौत हो गई। जब भरथरा गांव पहुंचे तो पता चला कि शव मंडलीय अस्पताल के मर्चरी में रखा है। मनीषा के भाई सुभाष ने हत्या की तहरीर दी। मनीषा का मायका राजातालाब थाना क्षेत्र के वीरभानपुर गांव के ओदार कस्बे में ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.