मिर्जापुर, फरवरी 22 -- मड़िहान। स्थानीय थाना क्षेत्र के रैकरा गांव में तीन दिन पूर्व संदिग्ध हाल एक युवक की मौत हो गई थी। परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया। मौत के तीन दिन बाद परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है। रैकरा गांव निवासी रमई ने बताया कि उनका 18 वर्षीय पुत्र सनोज घटना के दिन रात अपने ममेरे भाई 14 वर्षीय मंगरू के साथ सरसों के खेत पर रखी कटी फसल की रखवाली कर रहा था। रात में किसी युवती ने सनोज को फोन कर जंगल में बुलाया। जिस पर वह अपने ममेरे भाई के साथ बाइक पर सवार होकर जगल में गया। साथ गए ममेरे भाई को कुछ देर में आने के लिए कहकर वहां से भेज दिया, लेकिन रात भर सनोज घर नहीं पहंुचा। दूसरे दिन ममेरे भाई मंगरू तलाश करते हुए उसी स्थान पर पहुंचा तो सनोज का पेड़ की डाली में फंदे पर लटकता शव मिला। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बगैर शव का अं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.