बस्ती, फरवरी 6 -- बस्ती, हिन्दुस्तान टीम। जनपद के कप्तानगंज थानाक्षेत्र अंतर्गत पिलखाव गांव में शुक्रवार की सुबह एक सरकारी कर्मचारी का शव मिलने से हड़कंप मच गया। गांव के उत्तर तरफ स्थित एक बंद पड़े ट्यूबवेल के बरामदे में 55 वर्षीय रामसागर तिवारी का शव संदिग्ध परिस्थितियों में जमीन पर पड़ा मिला। मृतक उद्योग विभाग में कनिष्ठ लिपिक के पद पर तैनात थे। परिजनों के अनुसार, पिलखाव गांव निवासी रामसागर तिवारी (पुत्र स्वर्गीय झिनकाई तिवारी) शुक्रवार तड़के रोज की तरह अपने खेत देखने के लिए घर से निकले थे। जब सुबह आठ बजे तक वह वापस नहीं लौटे, तो परिवार वालों को चिंता हुई और उन्होंने उनकी तलाश शुरू की। खोजबीन के दौरान, गांव के ही नरेंद्र तिवारी के बंद पड़े ट्यूबवेल के बरामदे में उनका शव जमीन पर पड़ा मिला। घटना की सूचना मिलते ही गांव में भीड़ जमा हो गई। ...