कौशाम्बी, जुलाई 12 -- सैनी, हिन्दुस्तान संवाद कोखराज थाना क्षेत्र के निधियावां गांव की एक विवाहिता का शव शनिवार की सुबह घर के भीतर कमरे में फंदे पर लटकता मिला। घटना की वजह अभी स्पष्ट नहीं है। घटना से पीड़ित परिवार में कोहराम मच गया है। परिजनों की ओर से किसी के खिलाफ कोई तहरीर भी नहीं दी गई है। निधियावां निवासी राम सुचित तिवारी की 22 वर्षीया बेटी रिया की शादी करीब दो साल पहले प्रयागराज के सरायइनायत थाना क्षेत्र के हनुमानगंज निवासी सूर्य नारायण दुबे के बेटे 25 वर्षीय शुभम से हुई थी। शुभम का निधियावां में ननिहाल है। शादी के कुछ दिनों बाद वह पत्नी के साथ ननिहाल में रहने लगा था। यहां उसने रेडीमेड कपड़ों की दुकान खोल रखी थी। शुभम ने बताया कि शुक्रवार की रात वह और उसकी पत्नी ने साथ खाना खाया। इसके बाद सो गए। सुबह स्नान आदि के बाद दुकान जाते वक्त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.