मिर्जापुर, फरवरी 16 -- मिर्जापुर, संवाददाता। जिले के चील्ह थाना क्षेत्र के श्रीपट्टी गांव में रविवार की रात संदिग्ध परिस्थितियों में दंपती ने एक ही साड़ी के फंदे पर झूलकर जान दे दी। सुबह दोनों का शव कमरे में फंदे पर लटकता मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृत दंपती के पास से एक सुसाइड नोट मिला है। इसमें दंपती ने खुद आत्महत्या और एक ही चिता पर अंतिम संस्कार करने की बात लिखी है। चील्ह थाना क्षेत्र के श्रीपट्टी गांव निवासी 24 वर्षीय रोहित विश्वकर्मा की शादी कछवा थाना क्षेत्र के सरावा गांव निवासी 20 वर्षीय सरस्वती विश्वकर्मा से हुई थी। शनिवार की रात दोनों भोजन करने के बाद अपने कमरे में सोने चले गए। सुबह काफी देर तक दरवाजा नहीं खुला तो परिजन परेशान हो गए। अंदर से कोई जवाब न मिलने पर झरोखे से देखा तो उनके होश ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.