बस्ती, फरवरी 23 -- बस्ती, हिटी। दुबौलिया थानाक्षेत्र स्थित अखंडपुर गांव निवासिनी एक महिला ने संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर उसे जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां से चिकित्सकों ने रेफर कर दिया। महिला को बीआरडी मेडिकल कॉलेज गोरखपुर में भर्ती कराया गया जहां उसकी मौत हो गई। दुबौलिया थानाक्षेत्र के अखंडपुर गांव निवासी विजय कुमार चौहान की पत्नी सीमा चौहान (36) ने घर में ही जहरीला पदार्थ खा लिया। थोड़ी देर बाद उसकी हालत बिगड़ने लगी। इसकी जानकारी परिजनों को हुई तो वे घबरा गए। परिजनों ने उसे तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सकों ने प्राथमिक इलाज किया और हालत गंभीर देख मेडिकल कॉलेज गोरखपुर के लिए रेफर कर दिया। परिजनों ने सीमा को बीआरडी मेडिकल कॉलेज गोरखपुर में भर्ती करा दिया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। परिजन ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.