भदोही, फरवरी 25 -- चौरी, हिन्दुस्तान संवाद। भदोही-वाराणसी मार्ग स्थित चौरी बाजार में सोमवार की देर रात एक गुमटी में संदिग्ध हाल में आग लग गई। अगलगी की घटना में हजारों का सामान जलकर नष्ट हो गया। आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। चौरी बाजार स्थित यूनियन बैंक के सामने मेन रोड पर संचालित एक अंडा की दुकान में देर रात रहस्यमय ढंग से आग लग गई। देखते ही देखते आग विकराल रूप पकड़ लिया। जब तक उसे लोग बुझा पाते तब तक पूरी गोमटी जलकर नष्ट हो गई। बताया जाता है कि वेदमनपुर गांव निवासी बाबा उक्त गोमटी में अंडा बेचने का काम करता है। रोज की तरह सोमवार की देर शाम दुकान बंद कर वह अपने घर चला गया था। देर रात जब गोमटी तेजी से जलने लगी तो पड़ोसियों ने इसकी सूचना दुकानदार को दी। वह दुकान पर आया और जब तक लोग कुछ समझ पाते रौद्र रूप धारण कर चुकी आग ने गुमटी में...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.