सोनभद्र, फरवरी 20 -- सोनभद्र, संवाददाता। राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पंचायत गेंगुआर में गुरुवार की रात संदिग्ध परिस्थितियों में किसान की पुआल में आग लग गई। शुक्रवार की सुबह कोतवाली पहुंचे आक्रोशित ग्रामीणों ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि गुरुवार की रात करीब 10:30 बजे संदिग्ध हाल में पुआल में आग लग गई, जिससे एक किसान के लगभग 10 बीघा पुआल भी आग की चपेट में आकर जल गया। घटना की जानकारी मिलने पर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक काफी नुकसान हो चुका था। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि कुछ लोग अक्सर इधर रात में शराब पीकर झगड़ा व गाली गलौज करते हैं। जिसकी सूचना पूर्व में थाने में भी दी गई थी। ग्रामीणों ने थाना प्रभारी से मामले की जांच कर दोषियों के ...