बलिया, फरवरी 5 -- रसड़ा। क्षेत्र के नागपुर गांव में गुरुवार को दिन में करीब तीन बजे एक किशोरी की उसके घर में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस ने लाश को कब्जा में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया जाता है कि गांव की करीब 17 वर्षीया लाजो पुत्री स्व. परमेंद्र राजभर दोपहर में घर से घास काटने के लिए खेत की तरफ गई थी। घास लेकर घर लौटने पर अचानक उसकी किसी प्रकार तबीयत बिगड़ गई। इसकी जानकारी घर में मौजूद उसके बाबा और बड़ी बहन ने पड़ोस के लोगों समेत पट्टीदारों को दी। पड़ोसी और उसके चाचा बृजेश राजभर किशोरी को लेकर स्थानीय सीएचसी पहुंचे। वहां के डाक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पाकर पुलिस अस्पताल पहुंच गई। मृतक की मां वाराणसी में कोई प्राइवेट में नौकरी करती है। बेटी की मौत की सूचना उसे दे दी गई है। इस संबंध में पुल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.