मिर्जापुर, फरवरी 14 -- पड़री, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के चेंदुली गांव में शनिवार की सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में 20 बकरियों की मौत हो गई। वहीं चार अन्य बकरिया गंभीर रूप से बीमार हैं। इस घटना से गांव में हड़कंप मच गया। चेंदुली निवासी पशुपालक फुल्लर पाल की बकरियां शुक्रवार शाम सिवान से चरकर लौटने के बाद बाड़े में बांधी गई थीं। भोर में अचानक बकरियां चिल्लाने लगीं और सोमवार सुबह दस बजे तक 20 बकरियों ने तड़प-तड़प कर दम तोड़ दिया। सूचना पर पशुधन प्रसार अधिकारी वीरेंद्र कुमार टीम के साथ पहुंचे और पोस्टमार्टम कराया। चार बकरियों का इलाज जारी है। पशु चिकित्साधिकारी डॉ. सुभाष सिंह ने आशंका जताई कि मामला फूड प्वाइजनिंग का हो सकता है। करीब तीन लाख रुपये के नुकसान से परिवार सदमे में है। ग्राम प्रधान गुंजा सिंह ने प्रशासन से आर्थिक सहायता की मा...