औरैया, फरवरी 1 -- अजीतमल, संवाददाता। कोतवाली अजीतमल क्षेत्र के सिद्धार्थनगर बाबरपुर देहात में रविवार को 15 वर्षीय किशोर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। किशोर का शव घर के कमरे में फांसी के फंदे पर लटका मिला। घटना के समय परिजन घर से बाहर थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया है। पुलिस सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है। सिद्धार्थनगर बाबरपुर देहात निवासी अनिल कुमार का 15 वर्षीय पुत्र राजा दो भाइयों में छोटा था। उसका बड़ा भाई करन बाहर रहता है, जबकि परिवार में दो बहनें 13 वर्षीय करीना और 17 वर्षीय लक्ष्मी हैं। मृतक की दादी सुशीला पास ही अलग मकान बनाकर रहती हैं। बताया गया कि दोपहर के समय काफी देर तक घर के अंदर कोई हलचल नहीं दिखी, जिससे आसपास के लोगों को संदेह हुआ। पड़ोस में रहने वाले बाबा ...