अंबेडकर नगर, मई 28 -- अम्बेडकरनगर, संवाददाता। अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के महाए गांव के निकट बुधवार सुबह सड़क किनारे संदिग्ध हालातों में युवक का शव पड़ा मिला। उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी। ग्रामीणों का कहना है कि युवक के शव को देखकर लग रहा है कि उसकी कहीं अन्यत्र हत्या कर शव को लाकर फेंक दिया गया है। पुलिस ने शव के पहचान का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। बाद में पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बुधवार सुबह महाए गांव के कुछ ग्रामीण गांव से बाहर निकले, तो वहां का दृश्य देखकर सन्न रह गए। गांव के बाहर कुछ दूरी पर सड़क किनारे एक युवक का शव पड़ा हुआ था। संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। आसपास के ग्रामीण भी मौके पर एकत्र हो गए। उसकी पहचान की कोशिश हुई, लेकिन सफलता नहीं मिली। इस बीच जानकारी होते ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.