लखनऊ, फरवरी 15 -- मोहनलालगंज कस्बे के एक होटल में शनिवार रात संदिग्ध हालात में सिक्योरिटी गार्ड का शव मिला। जानकारी मिलने पर परिवार के लोग होटल पहुंचे और उन्हें सीएचसी मोहनलालगंज लेकर पहुंचे। वहां डॉक्टर ने गार्ड को मृत घोषित कर दिया। गार्ड की मौत की सूचना पर पुलिस पहुंची और परिजनों से पूछताछ कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस को उचित कार्रवाई करने की मांग की। फतेखेड़ा गांव निवासी हरिश्चंद्र उर्फ रिंकू (40) लखनऊ-रायबरेली रोड स्थित अन्तरेस होटल में सिक्योरिटी गार्ड था। परिजनों ने बताया कि शनिवार शाम करीब सात बजे हरिश्चंद्र होटल पहुंचे। वहां रात करीब साढ़े दस बजे होटल के एक कर्मचारी ने चचेरे साले को फोन कर हरिश्चंद्र की तबीयत खराब होने की जानकारी दी। साथ ही जल्दी आने को कहा। इसके बाद परिजन आ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.