रायबरेली, फरवरी 17 -- बछरावां, संवाददाता। ससुराल गए एक युवक का संदिग्ध अवस्था में शव मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू की है। क्षेत्र के बगाही गांव का रहने वाला मैकू लाल 45 वर्ष पुत्र अंगनू बीती रात लगभग नौ के करीब अपनी ससुराल मल्हीपुर गया था। पत्नी रामदुलारी के मुताबिक वह ससुराल आए थे और थोड़ी देर बाद बिना बताए वापस चले गए। काफी देर रात में जब वह वापस नहीं आए तो घर वालों ने आसपास खोजबीन की परंतु उनका कहीं पता नहीं चला। सोमवार की सुबह छह बजे के करीब ग्रामीणों ने मैकूलाल का शव गांव के वन विभाग के खडिंजा पर पड़ा देखा तो हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। इस बारे में थानाध्यक्ष पंकज कुमार त्यागी ने बताया कि मृतक की पत्नी रामदुलारी की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की गई है।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.