हरदोई, फरवरी 7 -- सुरसा। थाना क्षेत्र के रुदौली मजरा ओदरा पचलाई गांव में एक विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। घटना के बाद पहुंचे मायके पक्ष ने इसे आत्महत्या नहीं बल्कि हत्या बताते हुए ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला शहनाज़ 23 वर्ष ने घर के अंदर कुंडे से दुपट्टे के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जिला लखीमपुर खीरी उचौलिया निवासी मृतका के पिता लालमीन ने बताया कि बीते दिन उनकी बेटी शहनाज़ और उसके पति सूफियान के बीच अतिरिक्त दहेज को लेकर विवाद हुआ था। इस दौरान शहनाज़ ने फोन पर पूरी बात उन्हें बताई थी। इसके अगले ही दिन बेटी की मौत की सूचना मिलने से परिवार में कोहराम मच गया। मायके पक्ष ने घटना को संदिग्ध बताते हुए पुलिस से निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। उनका कहना है कि शहनाज़ को लगातार प्रताड़...