मुरादाबाद, दिसम्बर 7 -- नागफनी क्षेत्र निवासी विवाहिता की रविवार को संदिग्ध हालात में मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे मायके वालों ने ससुरालियों पर दहेज के लिए प्रताड़ित कर मारने का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पोस्टमार्टम कराके शव परिजनों को सौंप दिया। पोस्टमार्टम में मौत का कारण स्पष्ट नहीं हुआ है। एक सप्ताह पहले ही विवाहिता ने बच्चे को जन्म दिया था। थाना नागफनी के दसवां घाट निवासी तानिया (21) पुत्री सरयू गौतम की शादी एक साल पहले थाना क्षेत्र के ही चारखंभा जाटव बस्ती निवासी विशाल सागर उर्पु अरमान के साथ हुई थी। एक सप्ताह पहले ही तानिया ने बच्चे को जनम दिया था, जिसके बाद से उसकी हालत खराब चल रही थी। रविवार सुबह तानिया की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। जानकारी होने पर मायके पक्ष के लोग पहुंच और हत्या की आशंका जताते हुए ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.