हापुड़, नवम्बर 10 -- ब्रजघाट गंगा पुल के पास एक युवक के संदिग्ध परिस्थिति में लापता होने का मामला सामने आया है। युवक की स्कूटी पुल के पास खड़ी मिली, जबकि उसके कपड़े और मोबाइल फोन गंगा की दूसरी ओर गजरौला पुलिस चौकी के पास किनारे पड़े मिले। लापता युवक अमरोहा जनपद के कस्बा जमाना निवासी अक्षय गुप्ता है। अमरोहा व हापुड़ जिले की पुलिस टीमें युवक की तलाश में जुट गई हैं। जानकारी के अनुसार अक्षय गुप्ता सोमवार को अपने घर से निकला था। देर रात ब्रजघाट गंगा पुल के पास उसकी स्कूटी संदिग्ध हालत में खड़ी मिली। पुलिस ने जब आसपास तलाश की तो गंगा पार गजरौला चौकी क्षेत्र में उसके कपड़े और मोबाइल फोन बरामद हुए। इससे पुलिस और परिजनों में अलग-अलग आशंकाए उभर रही हैं। पुलिस अभी यह स्पष्ट नहीं कर पाई है कि युवक ने स्वयं गंगा में छलांग लगाई या कोई अन्य अप्रिय घटना ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.