कानपुर, जनवरी 21 -- कानपुर देहात, संवाददाता। रसूलाबाद थाना क्षेत्र के मक्का नेवादा में मंगलवार रात में मवेशियों के फूस के बंगले में संदिग्ध हालात में आग लग गई।लपटे उठने पर हुई जानकारी पर वहां पहुंचे पशुपालक ने ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया। इस बीच वहां बंधे चार मवेशी आग से झुलस गए, जबकि आग बुझाने के प्रयास में एक युवक भी गंभीर रूप से झुलस गया। उसको इलाज के लिए भेजा गया है । मक्का नेवादा गांव के रहने वाले सत्यम पुत्र शिवनाथ तोमर के घर के पास मवेशी बाँधने के लिए फूस का बंगला रखा हैं। मंगलवार रात में अचानक उनके फूस के बंगले में आग लग गई। लपटें उठने पर हुई जानकारी पर पशुपालक ने पुलिस को सूचना देने के साथ मोहल्ले के लोगों की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस बीच आग की चपेट में आकर एक गाय, एक भैंस और भैंस के दो बच्चे गंभीर रूप ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.